नैनीताल, अप्रैल 2 -- नैनीताल। मल्लीताल बारापत्थर क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस ने एक बाहरी वाहन को रोक कर युवक से पूछताछ की। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर उसकी बाइक सीज कर दी। पुलिस शहर में बाहरी दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक के तहत जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी नंबर की बाइक को रोका गया। पुलिस ने वाहन के दस्तावेज दिखाने को कहा, तो युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके बाद बाइक को सीज कर लिया। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मुरादाबाद निवासी आरिफ के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.