नई दिल्ली, मई 5 -- उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नैनीताल जिले में बारात में शामिल होने को जा रही एक मैक्स गहरी खाई में गिर गई। जिले के ओखलकांडा ब्लॉक मैक्स के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभरी रूप से घायल हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम तुरंत ही पहुंच गई थी। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के खनस्यू में सोमवार दोपहर को एक मैक्स गाड़ी खनस्यू में गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के खाई में गिरने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मैक्स गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की वजह से तीन लोगों की मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.