हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- नैनीताल। नैनीताल तहसील में कार्यरत राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार (42) रविवार को अपने घर पर फंदे से लटके मिले। उन्हें नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार को उनके बच्चे जब बाजार से घर लौटे तो उन्होंने अपने पिता को फंदे पर लटका पाया। इसकी जानकारी उन्होंने अन्य लोगों को दी। कानूनगो भुवन जोशी भी खबर मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मृतक राजेंद्र हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। वह अपने परिवार के साथ सात नंबर क्षेत्र में रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं जो शहर के एक स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल राजेंद्र का शव मोर्चरी में रखा गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल आत्महत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.