नैनीताल, फरवरी 7 -- नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार देर रात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 189 वाहन चालकों के चालान काटे। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 189 वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही 46 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 9 वाहनों को सीज किया। चेकिंग के दौरान 135 संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...