नैनीताल, नवम्बर 17 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों सुबह और शाम के समय सर्द मौसम का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन दिन में खिली धूप पर्यटकों के लिए राहत लेकर आ रही है। धूप का आनंद उठाने के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक झील में नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए सैलानी सुबह-शाम के समय पंत पार्क, भोटिया मार्केट और अन्य बाजारों से गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.