नैनीताल, सितम्बर 24 -- नैनीताल, संवाददाता। श्री राम सेवक सभा भवन से बुधवार को राम बारात निकाली गई। जो मल्लीताल बड़ा बाजार, बीच बाजार, वाल्मीकि मंदिर आर्य समाज रोड, बीडी पांडे रोड होते हुए वापस सभा भवन पहुंची। श्री राम, सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार होकर निकले तथा बैंड की धुन के साथ जय श्री राम से वातावरण गुंजायमान हुआ। बैंड ने आरती के साथ राम धुन और राम भजन प्रस्तुत किया। राम सेवक सभा की ओर से आयोजित राम बारात में लोगों ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। रोशनी के साथ आतिशबाजी की गई। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी शांति मेहरा, संरक्षक गिरीश जोशी, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, अशोक साह, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बिष्ट, मुकुल जोशी, हीरा रावत, प्रो ललित तिवारी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, घनश्याम लाल साह, अतुल साह, म...