हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- नैनीताल। नैनीताल में गुरुवार को दो अलग अलग स्थानों में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, मल्लीताल की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सड़क मार्ग को सुचारु किया। पहली घटना सुबह 5 बजे की है, जब डीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि पॉपुलर फार्मेसी, बल्दियाखान के पास सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट नैनीताल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि दो पेड़ सड़क मार्ग पर गिरकर यातायात को अवरुद्ध कर रहे हैं। टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ों को काटकर हटाया और सड़क मार्ग को सुचारु किया। दूसरी घटना सुबह 9 बजे की है, जब एटीआई परिसर, नैनीताल के भीतर सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना अग्निशमन को दी गई। फायर यूनिट घटनास्थल पहुंची और वुडन कटर से पेड़ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.