नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में इस वर्ष फागोत्सव का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित इस उत्सव की जानकारी देते हुए महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 23 फरवरी को तल्लीताल धर्मशाला से निकलने वाले भव्य होली जुलूस के साथ होगा, जिसमें महिलाएं, बच्चे और संस्कृति प्रेमी शामिल होंगे। उत्सव के दौरान विभिन्न दिनों में महिला दलों की प्रस्तुतियां, बैठकी होली और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से 27 फरवरी को रंग धारण व चीर बंधन होगा और 28 फरवरी को पुरुष होली का आयोजन किया जाएगा। इस बार के आयोजन का मुख्य आकर्षण 2 मार्च को निकलने वाला होली जुलूस होगा, जिसमें करीब दो क्विंटल हर्बल रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसी दिन होलिका ...