नैनीताल, जुलाई 7 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में कुछ समय धूप खिली इसके बाद शाम को कोहरे के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे ठंडक में बढ़ोतरी हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एरीज मौसम विज्ञान के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि 24 घंटे में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश के कारण जिले में पलड़ा-देवनगर ग्रामीण मार्ग भूस्खलन से बाधित रहा। वहीं नैनीताल-भवाली मार्ग पर भी पहाड़ी से मलबा गिरने से कुछ समय यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग सुचारु किया। वहीं सुबह करीब 9 बजे तल्लीताल स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जन सेवा केंद्र के पास एक पेड़ की टहनी टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई। इससे परिसर की आप...