हल्द्वानी, अगस्त 5 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य होने के बाद कई दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। सोमवार को ओखलकांडा के ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य चुने गए बहादुर सिंह नगदली ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट को अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए पत्र सौंपा। वहीं सूपी से निर्दलीय चुनी गईं पुष्पा नेगी के पति और रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से अधिकृत होने पर अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की बात कही है। इसकी पुष्टि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल पूर्व में ही कर चुके हैं। नैनीताल में जिला पंचायत सदस्य की कुल 27 सीटें हैं। भाजपा के सात और कांग्रेस के दो अधिकृत प्रत्याशी जीते हैं। 18 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता पूर्ण बहुमत का ...