नैनीताल, अगस्त 10 -- नैनीताल। मुहर्रम कमेटी की रविवार को अध्यक्ष नाजिम बक्श की अध्यक्षता बैठक हुई। जिसमें 12 अगस्त को होने वाले जिक्र-ए-हुसैन एवं यादें हुसैन कार्यक्रम के तैयारी पूरी करने की अपील की गई। कमेटी के महासचिव समीर अली ने बताया कि जलसा-ए-इमाम हुसैन में लंगर का भी प्रबंध किया गया है। 12 अगस्त की शाम, नमाज-ए-मगरिब के बाद जिक्र-ए-हुसैन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। तय किया गया कि चांद की 18 तारीख, यानी 13 सितंबर को यादें हुसैन (चेहल्लुम) के अवसर पर ताजियों का मुख्य जुलूस दोपहर 3 बजे रॉयल होटल से प्रारंभ होगा। देर रात सूखाताल स्थित कर्बला में संपन्न होगा। वहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष तस्लीम बक्श, समीर अहमद, महासचिव समीर अली, सचिव मो. कासिम समेत कई सदस्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.