हल्द्वानी, मार्च 17 -- नैनीताल। डीएसबी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग और ट्राई इंपैक्ट ग्लोबल ने मिलकर सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का प्रमुख विषय "उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन" था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पीसी जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उत्तराखंड में इसके अनुकूलन के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.