नैनीताल, जनवरी 19 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही, हालांकि शहर में हल्की धुंध भी देखने को मिली। धूप निकलने से दिन के समय मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड में इजाफा महसूस किया जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका की ओर से रोजाना शाम के समय शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिल रही है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.