नैनीताल, जनवरी 10 -- नैनीताल, संवाददाता। पहाड़ों में मौसम दिनोंदिन सर्द होता जा रहा है। सुबह और शाम को पाले ने ठंड बढ़ा दी है। हालांकि दिन में खिल रही गुनगुनी धूप राहत देने का काम कर रही है। नैनीताल और मुक्तेश्वर में इन दिनों धूप खिली हुई है और मौसम सामान्य बना है। वहीं सुबह के समय पाला गिरने से ठंड में बढोतरी देखने को मिल रही है। शहर में सर्द हवाओं का दौर भी जारी है, इसके चलते शुष्क ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। बारिश व बर्फबारी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते नैनीताल आने वाले पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनी...