नैनीताल, दिसम्बर 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र में गुरुवार से चार दिवसीय बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे की शुरुआत हो गई है। सर्वे 14 दिसंबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम डीएफओ आकाश गंगवार के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग और ओरियनटल ट्रेल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सर्वे में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों से आए 34 बर्ड वॉचर हिस्सा ले रहे हैं। ओरियनटल ट्रेल के संस्थापक अमित सांकल्य ने प्रतिभागियों को बर्ड वॉचिंग और जैव विविधता सर्वे से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न राज्यों से आए बर्ड वॉचरों को 8 समूहों में बांटा गया है, जो नैनीताल वन प्रभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे करेंगे। इसमें हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, नारायणनगर में 4 सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.