नैनीताल, नवम्बर 26 -- नैनीताल, संवाददाता। बढ़ती सर्दी के बीच नैनीताल में अब पाले ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। सुबह के समय शहर के कई हिस्सों में पाला गिरने लगा है। नवंबर की शुरूआत से अब तक शहर का तापमान करीब पांच डिग्री तक कम हो चला है। नैनीताल शहर और ऊपरी क्षेत्रों में बुधवार को गलियों और छतों में पाले की सफेद चादर बिछी नजर आई। इसके अलावा अयारपाटा क्षेत्र, बिड़ला मार्ग, फांसी गधेरा, पंगोट मार्ग, बारापत्थर, स्टोनले कंपाउंड, ठंडी सड़क आदि क्षेत्रों में भी पाला दिखाई दिया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में आई गिरावट ने सर्दी का असर और तेज कर...