नैनीताल, मार्च 3 -- नैनीताल। नैनीताल में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब अपनी पसंद और बजट के अनुसार मंदिरों में चढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की चुनरियां खरीद सकते हैं। शहर के बाजारों में 25 से अधिक डिजाइन की चुनरियां उपलब्ध हैं, जिनमें सिल्क, वेल्वेट, सिफॉन और जोर्जेट जैसी उच्च गुणवत्ता वाली चुनरियां शामिल हैं। नैना देवी मंदिर के समीप प्रसाद की दुकान संचालित करने वाले शुभम बिष्ट ने बताया कि इन चुनरियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के बीच वेल्वेट की चुनरियां सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.