नैनीताल, सितम्बर 30 -- नैनीताल। पॉलिटेक्निक नैनीताल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। वीरा फाउंडेशन और बाल किशन जोशी चेरिटेबल ब्लड सेंटर हल्द्वानी के सहयोग से लगे शिविर में 23 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। यहां फाउंडेशन के सदस्य यशवीर सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रंजना रावत, पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य एकेएस गौड़, विभागाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, व्याख्याता लक्ष्मी गोस्वामी, कमल किशोर, अमित जोशी, विद्यासागर, कविता, रजनीश भूटानी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.