हल्द्वानी, जुलाई 30 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड की नैनीताल जिले में सुधार परीक्षा 4 से 11 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। आठ परीक्षा केंद्रों में 384 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय इंटर कॉलेज खनस्यू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल, राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ को केंद्र बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...