देहरादून, दिसम्बर 12 -- नैनीताल का पवित्र कैंचीधाम को भी रोप वे कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में रोपवे विकास को गठित संचालन समिति की बैठक में इसके निर्देश दिए। इसके तहत काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर तक रोपवे प्रोजेक्ट में कैंचीधाम को भी शामिल किया जाएगा। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में कनकचौरी से कार्तिक स्वामी रोपवे की डीपीआर पर तेजी से काम पूरा करने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि नैनीताल में जाम की समस्या का हल निकालने के लिए रोपवे प्रोजेक्ट में तेजी लाई जाए। कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी जाम से न जूझना पड़े, उसके लिए काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर तक रोपवे प्रोजेक्ट में कैंचीधाम को भी शामिल किया जाए। इससे पर्यटकों, श्रद्धालुओं के साथ ही आम लोगों को भी राहत मिल सकेगी। कार्तिक स्वामी मंदिर में श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.