चम्पावत, अक्टूबर 4 -- चम्पावत। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के 16 किसानों जौल ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान जौल के प्रगतिशील काश्तकार हरीश जोशी ने किसानों को मौन पालन की जानकारी दी। इफ्को की सह संस्था इंडियन फारेस्ट्री डेवलपमेंट कोआपरेटिव लिमिटेड भीमताल ने किसानों को जौल का भ्रमण कराया। इस दौरान किसानों को प्रगतिशील काश्तकार हरीश जोशी के मौनपालन क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। यहां सोशल एक्सपर्ट योगेश मेहरा, महेंद्र कुमार, कीर्ति बल्लभ, जीवन कांडपाल, राजेंद्र कांडपाल समेत अन्य सहकारी समिति से जुड़े किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.