नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में बुधवार को मां नैना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रीमददेवी भागवत कथा के साथ ही हवन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसके बाद भंडारा भी हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पहले मंदिर को फूल मालाओं और लड़ियों से सजाया गया। सुबह कुलपूजा के बाद मंदिर परिसर में हवन शुरू किया गया। पंडित बसंत बल्लभ पांडे ने हवन संपन्न कराया। जिसमें यजमान के रूप में राजीव लोचन साह, प्रदीप साह, भीम सिंह कार्की, विजय लाल साह, महेश भट्ट सपत्नी मौजूद रहे। हवन के बाद कन्या पूजन और व्यास पूजन किया गया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सचिव हेमंत कुमार शाह, किशन सिंह नेगी, मनोज चौधरी, महे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.