नैनीताल, अगस्त 17 -- नैनीताल। मंदिर माला मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके चलते मंदिर के समीप की 16 दुकानों को पंत पार्क में शिफ्ट किया गया है। पुरानी दुकानों को हटाने के लिए लोनिवि ने आज शाम तक का समय दिया है। रविवार से मंदिर के समीप स्थित व्यापारियों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है। लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया, कि निर्माण कार्य के लिए जेसीबी का उपयोग किया जाना है। जिसे देखते हुए विभाग ने व्यापारियों को अपना सामान समेटने को शाम तक का समय दिया है। इसके बाद मंदिर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.