गोरखपुर, मार्च 23 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज क्षेत्र के नैनसर टोल प्लाजा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में बैठे छह लोग घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर करीब बारह बजे हुआ। रविवार को पीपीगंज की तरफ से गोरखपुर जा रहा सवारियों से भरा ऑटो नैनसर टोल प्लाजा के पास पलट गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में जनार्दन सिंह, सुदर्शन साहनी और कई अन्य शामिल हैं। पीपीगंज पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी जंगल कौड़िया पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें सेदो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीपीगंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.