श्रीनगर, दिसम्बर 19 -- गढ़वाल विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी स्व मोहन नैथानी को मरणोपरांत स्पर्श गंगा अभियान सम्मान दिया गया। गढ़वाल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा संचालित गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु चलाए जाने वाले स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत यह सम्मान दिया गया है। स्व मोहन नैथानी गढ़वाल विवि के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी एवं स्पर्श गंगा अभियान के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं। गौरतलब हो कि स्व मोहन नैथानी का निधन कोविड-19 महामारी के दौरान हुआ था। उन्होंने स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत अनेक नवाचारी कार्यों और प्रयोगों के माध्यम से अमूल्य योगदान दिया। वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के पहले सोशल मीडिया चैंपियन प्रभारी भी रहे। विश्वविद्यालय के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.