जौनपुर, दिसम्बर 11 -- शाहगंज। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नैतिक शिक्षा से सशक्त नारी विषय पर बालिका इंटर कालेज में बुधवार को संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता भगवान ने कहा कि वर्तमान छात्राएं ही भविष्य की नारी हैं। यदि आज की नारी को नैतिक शिक्षा से सशक्त बनाया जाए तो समाज, परिवार और राष्ट्र स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि नारी परिवार की धुरी है। यदि वह शिक्षित, चरित्रवान और आत्मबल से परिपूर्ण है तो वही संस्कार वह संतान में स्थापित करती है। वर्तमान समय में कुरीतियां और सामाजिक अव्यवस्थाएं नारी को प्रभावित कर रही हैं, इसलिए आध्यात्मिक जागृति अत्यंत आवश्यक है। राजयोग शिक्षिका बीके स्मिता ने कहा कि सकारात्मक चिन्तन और नैतिक मूल्यों से जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है। उप प्रबंधक तारा गुप्ता ने कहा कि नैतिकता के अभाव में समाज पतन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.