सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के रामजानकी मंदिर रोड निवासी नैतिक शर्मा ने जेईई मेन में 99.97 पर्सेंटाइल हासिल कर राज्य में सेकेंड टॉपर बनने का गौरव पाया है। नैतिक के पिता गोपाल शर्मा, जो पेशे से व्यवसायी हैं, ने बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग का फल है। उन्होंने बताया कि नैतिक ने कठिन समय में भी धैर्य नहीं खोया और लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और छोटे शहर की पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना अपने आप में मिसाल है। नैतिक की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती बल्कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा से ही सफलता का रास्ता बनता है। इधर नैत...