गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गोरखपुर क्लब में युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी सामाजिक पूंजी हैं। किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं की सोच, चरित्र और दिशा पर निर्भर करता है। मुख्य वक्ता अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का सशक्त स्रोत हैं। कहा कि जागरूक, मूल्यनिष्ठ और कर्तव्यनिष्ठ युवा ही एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीकांत मिश्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद सिंह तथा महानगर उपाध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.