अयोध्या, जनवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नैक मूल्यांकन की तैयारी समीक्षा बैठक हुई। इसमें कुलपति ने आईपीआर शोध गतिविधियों और नैक के सभी मानदंडों को पीपीटी के जरिए परखा तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। अवध विवि को नैक ए प्लस प्लस ग्रेडिंग दिलाने के लिए सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। मंगलवार को नैक तैयारी का प्रजेंटेशन राजभवन में होगा। इसलिए नैक मूल्यांकन के एट्रीब्यूट एक से एट्रीब्यूट 11 तक के सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं को कुलपति ने परखा। सभी संयोजकों ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए बारी- बारी प्रस्तुति दी। बैठक में कुलपति ने कहा कि सभी मानदंडों में मानक के अनुरूप प्रमाण पत्रों को संलग्न करें और किसी कॉलम को अधूरा न छोड़ा ...