नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। नैंसी कॉन्वेंट कॉलेज ज्योलीकोट में बुधवार को संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 'कुमाऊं प्रथा, पर्व एवं लोक उत्सव' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उत्तराखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति का प्रचार और संरक्षण था। इस दौरान लोक कलाकारों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि विनय कुमार तिवारी, विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सर्वोदय सांस्कृतिक संस्थान की ओर से प्रशिक्षण के बाद लोक नृत्य और गीतों का मंचन किया गया। इसमें झोड़ा, चाचरी, फूलदेई और भिटौली पर्व जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. संजय सिंह ने भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों और प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए ...