रांची, अगस्त 18 -- रांची, संवाददाता। झारखंड शिक्षा विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ सोमवार से हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और बरियातू स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में किया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत दिवंगत दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए सादगीपूर्ण ढंग से की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 1152 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालिका और अंडर-17 बालक वर्ग में आयोजित हो रही है। प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी, एक कोच और एक मैनेजर शामिल हैं। पहले दिन के मुकाबलों में कई रोमांचक नतीजे...