फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जाम के झाम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। यातायात पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण लोग घंटों जाम में फंसने को मजबूर हो रहे हैं। नेहरू रोड पर चार घंटे जाम लगा रहा। लेकिन यहां पुलिस कही दिखाई नहीं दी। संडे बाजार लगने के बाद भी नेहरू रोड पर चार पहिया वाहनों की इंट्री रहने के कारण जाम लगा रहा। शहर में जिधर देखो उधर जाम लग रहा है। शहर के तिराहों चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगने के बाद से यातायात पुलिस मानो बेफ़िक्र हो गई है। इसलिए सड़कों पर जाम लग रहा है। कुछ वाहन चालकों की कमी तो कुछ रेहड़ी पटरी दुकानदारों की कमी के कारण जाम का झाम बना रहता है। कही यातायात पुलिस रहती भी है तो वह कुर्सियों पर बैठे रहते है। रविवार को नेहरू रोड पर चार घंटे भीषण जाम लगा रहा है जिसकी वजह से लोग जाम में फंसे रहे। ...