काशीपुर, फरवरी 7 -- जसपुर। महुआडाबरा नेहरू राइंका में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक ने स्कूली बच्चों को सड़क यातायात के नियम एवं सड़क चिह्नों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षकों व विद्यार्थियों को सड़क यातायात के नियमों की शपथ दिलाई गई। एआरटीओ ने निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, नशे में एवं नींद में वाहन न चलाने, वाहन चलाते सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने को कहा। साथ ही नाबालिग बच्चों को वाहन न देने को कहा। यहां राजेश चौधरी, योगेश पंत, महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, सरीस आलम, उपेंद्र सिंह, डॉ. तजम्मुल हसन, अरुण वर्मा, आरके तिवारी, केपी सुमन, राजवीर सिंह, सतेंद्र कुमार, नीतू सैनी, मोनिका, नूतन रानी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.