साहिबगंज, मार्च 24 -- साहिबगंज। नेहरू युवा केंद्र माय भारत की ओर से रविवार को स्थानीय पूर्वी फाटक के पास स्थित भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक रविकांत तांती, पूर्व स्यंसेवक कौशर अंसारी और चंदन कुमार आदि ने कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में अभिषेक, नीरज, दर्पण, पीयूष, सुलेंद्र ,मोहित, अमित, रोहित, अंकित गुड़िया, चांदनी, रेणु, प्रियंका, रानी, नीलू, मौसमी, सुहानी, तमन्ना, रिया, प्रिया, रागिनी, नेहा, खुशबू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...