फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नेहरू कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई लोगों को चोट लगी है। डबुआ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को नेहरू कॉलोनी निवासी जाकिर और शब्बीर के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामला शांत करवा दिया था और सुलह करने के लिए मंगलवार को बातचीत करने का निर्णय लिया था। मंगलवार सुबह जब शब्बीर के बड़े भाई मतीम ने जाकिर से झगड़े को लेकर विरोध दर्ज करवाया तो दोनों पक्षों का फिर से विवाद शुरू हो गया। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने इस झगड़े का वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.