फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज अगले सत्र से मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में जाना जाएगा। सरकार ने नेहरू कॉलेज को मॉडल संस्कृति योजना में शामिल कर लिया है।कॉलेज छात्र स्मार्ट कक्षाओं और आधुनिक लैब का लाभ लें सकेंगे।कॉलेज को मॉडल बनाने में मानव रचना शिक्षण संस्थान के दो विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। मॉडल संस्कृति बनने के बाद महाविद्यालय आटोनाॅमस बॉडी (स्वायत्तता) की तरह काम करेगा। अब महाविद्यालय प्रबंधन को नए कोर्स शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से देखने की आवश्यकता नहीं होगी। वह अपने स्तर पर कोर्स शुरू कर सकेगा, जो छात्रों के बेहतर करियर में काफी सहयोग करेंगे।इसके अलावा ई-लाइब्रेरी की सुविधा होगा। छात्र पुस्तकालय के अलावा ऑनलाइन भी पुस्तकें पढ़ सकेंगे। नेहरू कॉलेज जिले का पहला मह...