नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- भारतीय जनता पार्टी ने संसद में वंदे मातरम पर बहस होने से पहले ही कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा की तरफ से कहा गया कि वंदे मातरम की वर्षगांठ पर होने वाली इस बहस में पूर्व पीएम की असलियत सामने आ जाएगी। सोनिया गांधी की तरफ से नेहरू की बदनामी करने के आरोप लगाए जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा की तरफ से कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ नेहरू की विरासत को जीवित रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीम राव आंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं की विरासत को ''समाप्त'' करने का प्रयास किया। पुरी सांसद संबित पात्रा ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बाकी नेताओं पर भी ध्यान देना चाहिए और गांधी-नेहरू परिवार को बढ़ावा देना बंद कर देना चाहिए। पात्रा ने कहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.