कुशीनगर, जुलाई 7 -- कुशीनगर। तरयासुजान के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीकांत मिश्र उम्र 87 वर्ष का दिल की दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे। वह अंग्रेजी के अध्यापक थे। भुलिया अगरवा निवासी नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज में अंग्रेजी के अध्यापक रहे श्रीकांत मिश्र का दिल की दौड़ा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनके निधन से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र व तीन पुत्रियों सहित पूरे परिवार को छोड़ गये हैं। उनके निधन पर नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षकों ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...