काशीपुर, फरवरी 11 -- जसपुर। महुआडाबरा के नेहरू राइंकॉ में इंटर की छात्र-छात्राओं का भव्य विदाई समारोह किया गया। बुधवार को प्रधानाचार्य बीएम लाल, शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में कक्षा 11 की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान गीत, नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 12 की छात्राओं ने भी अपने विद्यालय के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन राघव कुमार, रिहान और हर्ष सैनी ने किया। यहां बीएम लाल, नाजिम कमर, राजेश चौधरी, योगेश पंत, महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, सरीस आलम, उपेंद्र सिंह, डॉ. तजम्मुल हसन, अ...