अररिया, फरवरी 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सूरत में सात फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) क्रिकेट का फाइनल चेन्नई सिंघम ने जीता जबकि कोलकाता टाइगर टीम को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले के साथ ही बिहार के फारबिसगंज का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय क्रिकेट पटल पर गूंज उठा है। आईएसपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली चेन्नई सिंघम और उपविजेता रही कोलकाता टाइगर टीम के कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका गहरा नाता फारबिसगंज में हर वर्ष आयोजित होने वाले एएसआर (अमन सिंह राजपूत) कप टूर्नामेंट से रहा है। इस तरह एएसआर का रूतबा भी बढ़ा है। आईएसपीएल विजेता चेन्नई सिंघम के कप्तान अंकुर सिंह, जिन्होंने दुबई में आयोजित भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत की कप्तानी की थी, फारबिसगंज की स्थानीय टीम एमएससीसी की ओर से एएसआर कप में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.