बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में सोनिया गांधी-राहुल गांधी का नाम दर्ज होने से यह बात स्पष्ट हुई है कि कॉंग्रेस ने अपने शासनकाल में न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। बल्कि देश की संपत्तियों के गलत उपयोग से अपनी राजनीतिक विरासत जिंदा रखने का काम करती रही। ये बातें भाजपा उपाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कही। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा महामंत्री आयुष ईश्वर के संयोजन में शहर के मुफस्सिल थाना चौक से लेकर कांग्रेस जिला कार्यालय तक पैदल मार्च कर राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। वहां सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। युवा मोर्चा महामंत्री आयुष ईश्वर ने कहा कि कांग्रेस के शासन...