नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं को फंसाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इसे बुलंद रखने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन के दौरान यादव और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। यादव ने बताया कि कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पांच लोगों के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर सुनवाई से मना किया है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा समेत कई नेता शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.