जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नेशनल हेराल्ड संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में जीएसटी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद एक मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम जीएसटी आयुक्त को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि वर्ष 1938 में पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ एक मजबूत आवाज बना। आज उसी ऐतिहासिक विरासत पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.