लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। नेशनल हेराल्ड मामला के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार की शाम को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। श्रीराम चौराहे पर पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। वहां से श्रीराम चौराहा तक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए श्रीराम चौराहे पर पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि नेशनल हेराल्ड की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ सन 1938 में की थी। एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड नेशनल हेराल्ड की मालिकाना कंपनी है। कांग्रेस ने 26 फरवरी 2011 को इसकी 90 करोड़ की देनदारी को अपने जिम्मे ले लिया। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चन्द मिश्रा ने बताया कि विपनीश कटियार, शैलेश तिवारी ने भी संबोधित...