चंदौली, मार्च 11 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के समीप सोमवार को नेशनल हाईवे पर वाहन के धक्के से बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत चिंताजनक होने पर युवक का प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के जेब से एक कार्ड मिला। उसपर मदन गुप्ता निवासी मुम्बई लिखा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार यातायात पुलिस वाहन से ही युवक को धक्का लगा था। घटना में घायल युवक को उक्त वाहन से ही उसमें सवार पुलिस कर्मी ही जिला अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.