रामपुर, जनवरी 5 -- नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है। मौत की सूचना पर युवक के घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी जिला चिकित्सालय को रवाना हो गए हैं। थाना क्षेत्र के करीमपुर शर्की गांव निवासी बंटी 30 वर्ष पुत्र करन सिंह रविवार शाम करीब साढे सात बजे गांव निवासी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर थूनापुर चौराहे के पास पहुंचते ही बिलासपुर की ओर से आ रहे अशोक लिलेंड ट्रक के चेसिस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग हाईवे पर गिर गए व बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उसके दोनों साथी मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बंटी को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.