कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे के कमासिन ओवरब्रिज पर सुरक्षा के लिए व्यू कटर लगाया गया है। व्यू कटर की प्लेट दो स्थानों से गायब हो गई है। इससे ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। ओवरब्रिज निर्माण के समय दोनों ओर व्यू कटर कार्यदायी संस्था ने लगवाया था। यह हादसों से बचाव में कारगर होने के साथ-साथ सफर भी सुगम बनाता है। दो जगहों की प्लेट के गायब होने से खासकर रात के समय और कोहरे के मौसम में दुर्घटना की संभावना को बल मिल रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों माल वाहक वाहनों के साथ-साथ स्कूली वाहन, यात्री बसें, हजारों कारें गुजरती हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग की ओर से अब तक न तो व्यू कटर प्लेट लगवाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.