इटावा औरैया, नवम्बर 17 -- फोटो-11 दुढहा गांव के सामने नेशनल हाइवे पर बना अवैध कट जसवंतनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला कन्हई-कुरसेना गांव के बीच सड़क सुरक्षा इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए बड़े और अधिकृत कटों को बंद कर दिया गया था, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। लेकिन इसका उल्टा असर सामने आ रहा है। स्थानीय होटल संचालकों, दुकानदारों तथा ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए जगह-जगह डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं, जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई होटल और ढाबे के सामने, मलाजनी, दुढहा और कैस्त गांव के पास करीब आधा दर्जन अवैध कट रोजाना वाहनों की आवाजाही के लिए उपयोग किए जा रहे हैं। इन कटों से अचानक सड़क पार करने या मोड़ लेने के कारण वाहन चालकों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.