हरिद्वार, फरवरी 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत ने छात्र-छात्राओं को सूक्ष्मजीवों के महत्व और उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई वर्किग माडल पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर प्रो. मुकेश कुमार ने बताया कि इस दिन महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने प्रकाश की फोटोन थ्योरी से जुड़ी अहम खोज रमन प्रभाव की खोज की थी। इसीलिए हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। प्रो. नवनीत ने बताया कि विज्ञान ने कईं तरह से समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। सेहत से लेकर कृषि, संचार, तकनीक, अंतरिक्ष खोज जैसी कई चीजें साइंस के जरिए मुमकिन हो पाई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.