कानपुर, दिसम्बर 27 -- नई दिल्ली में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपने कानपुर के निशानेबाज शुभम दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिनाउंड शॉट का खिताब हासिल किया। इस सीजन शहर के पहले रिनाउंड शॉट लगाने वाले शुभम अब टीम इंडिया में चयन के ट्रायल की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य देश के लिए खेलना है। पनकी के भाटिया तिराहा निवासी 31 वर्षीय शुभम दीक्षित 11 दिसंबर से चार जनवरी तक नई दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जा रही नेशनल चैंपियनशिप का हिस्सा बने हुए हैं। शुभम को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) की ओर से आधिकारिक तौर पर रिनाउंड शॉट यानी प्रसिद्ध निशानेबाज के रूप में मान्यता दी गई है। वर्ष 2024 में शूटिंग खेल से जुड़ने वाले शुभम ने महज एक साल में भारतीय पिस्टल शूटिंग में बुलंदियों का सफर तय कर लिया है। वे 10 मीटर एयर पिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.